मध्य प्रदेशराज्य

दो बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत : दो लोग घायल 

Table of Contents

मंडला यशभारत। जिले के घुघरी इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है, बाकी दो का इलाज मंडला के जिला अस्पताल में चल रहा है। पहला हादसा घुघरी-मोहगांव रोड पर कुमहर्रा और मलवाथर के बीच हुआ।

यहां दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर मुनेंद्र मरावी और प्रेमकुमार अहिरवार सवार थे, जो घुघरी जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सामने से राहुल धुर्वे आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल धुर्वे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुनेंद्र को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है, वहीं प्रेमकुमार आईसीयू में भर्ती हैं। दूसरी घटना भानपुर के पास सिंगनपुरी रोड पर हुई। यहां कचरा टोला का रहने वाला राकेश तिलगाम अपनी दादी को छोड़कर घर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक अचानक बेकाबू होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल मंडला भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button