जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सीनियर सिटीजन से लूट करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मोबाइल, दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल थाना पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक से हुई लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, दस्तावेज, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 66 वर्षीय मुन्नालाल पटेल 7 जुलाई की रात करमेता से घर लौट रहे थे। मां रेवा कॉलोनी मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल, पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों से भरी डायरी तथा 1150 रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। शिकायत पर माढ़ोताल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल चौधरी, अभिषेक चौधरी और सुमित उर्फ अन्नू चौधरी, निवासी राजीव गांधी नगर, माढ़ोताल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सामान और बाइक जब्त कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी सुमित उर्फ अन्नू थाना माढ़ोताल का गुंडा लिस्टेड है, जिसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button