देश

त्योहार पर अतिथि शिक्षकों की जेब खाली, जारी नहीं हुआ मानदेय का बजट

पवई, यशभारत। राखी के पर्व पर जहां चारों ओर खुशियां और रौनक का माहौल है, वहीं पवई सहित पूरे पन्ना जिले के अतिथि शिक्षकों की हालत निराशाजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा अब तक अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए कोई बजट आवंटित नहीं किया गया है। यहां तक कि पोर्टल पर उनके नाम भी प्रदर्शित नहीं हो रहे, जिससे आगामी भुगतान को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत अरबों रुपये मुफ्त योजनाओं में बांट रही है, जबकि हम प्रदेश के लाखों बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। त्योहारों के समय भी हमारे परिवार पैसों के अभाव में खुशियां नहीं मना पाते। राखी के इस अवसर पर बहनों की कलाई पर तो राखी जरूर बंधेगी, लेकिन उपहार देने के लिए जेब खाली रहेगी। अतिथि शिक्षकों ने सरकार से जल्द मानदेय जारी करने की मांग की है, ताकि वे भी अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।IMG 20250808 152652

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button