जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
बरगी क्रूज हादसा: बोट के भीतर से 5 और शव मिले, अब 3 लोग लापता
रेस्क्यू के लिए विशाखापट्टनम और आगरा से विशेष टीमें बुलाई गई

जबलपुर, यश भारत। बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में बचाव कार्य के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रविवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने पलटी हुई बोट के अंदर से 5 और शव बरामद किए। इससे पहले शनिवार रात 4 शव निकाले जा चुके थे।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रात में 4 शव मिलने के बाद 8 लोग लापता बताए जा रहे थे। सुबह बोट के भीतर से 5 शव और मिलने के बाद अब लापता लोगों की संख्या घटकर 3 रह गई है, जिनकी तलाश जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए विशाखापट्टनम और आगरा से विशेष टीमें बुलाई गई हैं। आधुनिक उपकरणों से लैस गोताखोरों ने बोट के अंदर प्रवेश कर सर्च ऑपरेशन चलाया और फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें लगातार जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि शेष लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।







