ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश : पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

सतना lथाना उंचेहरा अंतर्गत बड़खुरा गाव से राजभान सिंगरौल का ट्रैक्टर क्रमांक MP-19 AD-2621 मय ट्राली अज्ञात चोरों के द्वारा पार किया गया था।
जिस मामले की 6 जुलाई 2025 को उंचेहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।शिकायत की बिना पर थाने में अपराध क्रमांक 261/25 की धारा 303(2) के तहत मामला कॉयम कर उंचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा सहयोगी स्टाफ के साथ मामले की विवेचना में लगातार जुटे हुए थे।
इस दौरान जैसे ही उंचेहरा थाना प्रभारी श्री मिश्रा को सूचना मिली कि कुछ लोगो के द्वारा गहरा नाला धर्म काटा के नजदीक ट्रैक्टर को बेचने की जुगत में खड़े हुए है।
खबर लगते ही थाना प्रभारी तत्काल सहयोगी स्टाफ के साथ मौके पर पहुचे।
साथ ही संदेहियों की घेराबंदी करते हुए धरपकडा,इस दौरान अतुल कुशवाहा पिता रामचंद्र कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी अतरहार थाना रामपुर बघेलान,मोहित कुशवाहा पिता छोटे लाल कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी गुडुहरु थाना रामपुर बघेलान, अक्षय उर्फ कनक विश्वकर्मा पिता मोलेराम विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बड़खुरा थाना उंचेहरा,शुभम सिंह पिता जितेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जमुना थाना रामपुर बघेलान एवं आशीष सिंह पटेल पिता अशोक सिंह पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी पिथयपुर थाना रामपुर बघेलाल जिला सतना को किया गिरफ्तार सभी ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूली जिसकी बिना पर ट्रैक्टर को मय ट्राली के साथ गिरफ्तार करते हुए,आरोपियो को पुलिस ने सोमवार की शाम न्यालय में किया पेश।
कार्यवाही को उंचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा की अंगूआई में दिया गया अंजाम।जिसमे उपनिरीक्षक अजीत सिंह,सहायक उपनिरीक्षक संतोष तिवारी,संतोष सिंह धुर्वे,दीपेश पटेल,प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी,रामकरण प्रजापति,संतोष कुमार,गणेश विश्वकर्मा व शैलेन्द्र कुशवाहा की सहनीय भूमिका होनी बताई गई है।






