भोपालमध्य प्रदेश

महिला आरक्षण पर सियासत तेज , 543 सीटों पर लागू करें, तभी समर्थन उमंग सिंघार

Politics intensifies over women's reservation; implement it on 543 seats, only then will Umang Singhar support

महिला आरक्षण पर सियासत तेज , 543 सीटों पर लागू करें, तभी समर्थन उमंग सिंघार

विशेष विधानसभा सत्र पर नेता प्रतिपक्ष के सवाल, महिलाओं के नाम पर राजनीति नहीं, ठोस फैसला जरूरी

यश भारत भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है तो देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर महिला आरक्षण लागू किया जाए, कांग्रेस इसका पूर्ण समर्थन करेगी।
सिंघार ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख हमेशा स्पष्ट और सुसंगत रहा है। यह पार्टी की नीति और इतिहास का हिस्सा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही नारी शक्ति के नाम पर राजनीतिक अवसर दिखाई देता है तुरंत विशेष सत्र बुला लिया जाता है, जबकि अन्य गंभीर मुद्दों पर सरकार चुप्पी साधे रहती है।
उन्होंने डबल इंजन सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकार 543 सीटों पर महिला आरक्षण लागू करने का ठोस प्रस्ताव लाती है, तो कांग्रेस हर स्तर पर उसका समर्थन करेगी। लोकसभा में इस विषय पर विशेष सत्र बुलाए जाने पर भी पार्टी पूरी मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के नाम पर संविधान से छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।
सिंघार ने प्रदेश सरकार पर जनहित के अन्य मुद्दों की अनदेखी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कफ सीरप जैसी घटनाओं में बच्चों की मौत, दूषित पानी से लोगों की जान जाना, अस्पतालों में नवजातों की असुरक्षा, ओबीसी वर्ग के अधिकारों की अनदेखी और आदिवासी समुदाय का लगातार संघर्ष ये सभी गंभीर विषय हैं लेकिन इन पर कभी विशेष सत्र बुलाने की आवश्यकता महसूस नहीं की जाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button