देश

जबलपुर में आशीष का मुकाबला दिनेश यादव से होगा, कांग्रेस ने देश भर के 43 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

जबलपुर, यशभारत। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है भाजपा-कांग्रेस दोनों लगभग पूरे देश में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबलपुर में कांग्रेस ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। दिनेश यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकें हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव साफ सुथरी छवि के राजनेता है। दिनेश यादव लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेस जनों का सहयोग समर्थन लेकर भी आगे बढ़ने में सक्षम है। 11 वर्षों तक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके तथा महापौर का चुनाव लड़ चुके दिनेश यादव सभी वर्गों का विषेश रूप से युवाओं का व्यापारियों का समर्थन भी बेहतर ढंग से जुटा पाने में सक्षम नजर आ रहे हैं। सामाजिक रूप से भी उनकी प्रतिष्ठा है इसका लाभ भी निश्चित रूप से पार्टी को मिल सकताक है। बहरहाल जबलपुर जैसी लोकसभा सीट पर जिसे भाजपा का गढ़ भी कहा जाता है। इस चुनौती को स्वीकार करना और पार्टी की लाज रखना का निर्णय करने वाले उम्मीदवार निश्चित रूप से इस विषम परिस्थिति में कांग्रेस के लिए संकट मोचक की भूमिका में नजर आएंगे।

Screenshot 2024 0323 230427

Screenshot 2024 0323 230436

Related Articles

Back to top button