देशभोपालमध्य प्रदेश

काशी विश्वनाथ में वैदिक घड़ी का अवलोकन, पीएम मोदी ने सराहा अनोखा प्रयास विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को बताया भारतीय परंपरा और विज्ञान का संगम

काशी विश्वनाथ में वैदिक घड़ी का अवलोकन, पीएम मोदी ने सराहा अनोखा प्रयास

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को बताया भारतीय परंपरा और विज्ञान का संगम

 भोपाल यश‌ भारत /वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे भारतीय परंपरा और वैज्ञानिक ज्ञान का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।यह विशेष घड़ी 4 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बाबा विश्वनाथ को समर्पित की गई थी। वैदिक घड़ी भारतीय पंचांग और पारंपरिक समय गणना पद्धति पर आधारित है, जो समय को आधुनिक और प्राचीन ज्ञान के समन्वय के रूप में प्रस्तुत करती है। मंदिर परिसर में स्थापित इस घड़ी को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह घड़ी न केवल समय बताती है बल्कि वैदिक काल की खगोलीय और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाती है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button