जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बच्चों का विकास ही ‘विकसित मध्यप्रदेश 2047’ की नींव  मंत्री निर्मला भूरिया

भोपाल,यश भारत

बच्चों का विकास ही ‘विकसित मध्यप्रदेश 2047’ की नींव  मंत्री निर्मला भूरिया

भोपाल,यश भारत। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही ‘विकसित मध्यप्रदेश 2047’ की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर किया गया निवेश प्रदेश के बेहतर भविष्य को तय करेगा।भोपाल स्थित Courtyard by Marriott Bhopal में महिला एवं बाल विकास विभाग और UNICEF द्वारा आयोजित बाल बजट कार्यशाला में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में बच्चों के लिए 26 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है।

1778673251 WhatsApp Image 2026 05 13 at 17.16.14 (1)

स्वास्थ्य और पोषण के लिए 23 हजार 747 करोड़ रुपये तथा शिक्षा पर कुल बजट का 13.7 प्रतिशत खर्च किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए 19 विभाग मिलकर काम करेंगे, तभी योजनाओं का लाभ सही तरीके से बच्चों तक पहुंचेगा। प्रदेश के हर जिले की जरूरत अलग है, इसलिए स्थानीय स्तर पर योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।महिला एवं बाल विकास आयुक्त निधि निवेदिता ने कहा कि प्रदेश के 3 करोड़ बच्चे सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं और योजनाओं का असर धरातल पर दिखना जरूरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button