जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

गढ़ा में महिला से रेप: 4 साल से कर रहा था शोषण

जबलपुर। शहर में रहने वाले शातिर युवक ने एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ रेप कर दिया|करीब 4 साल से वह महिला का दैहिक शोषण कर रहा है|पीड़िता की रिपोर्ट पर गढ़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि ग्वारीघाट निवासी पवन मेहरा ने गोरखपुर क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय महिला से दोस्ती की| महिला अपने घर पर अपने पति एवं बच्चों के साथ रहती थी| पवन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और वर्ष 2016 में उसके साथ रेप कर दिया|

इसके बाद अब तक शादी का झांसा देते हुए कई बार उसने गढ़ा थाना क्षेत्र में ले जाकर महिला का दैहिक शोषण किया| अब पवन मेहरा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है| गढ़ा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पवन मेहरा के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है|

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel