जबलपुरमध्य प्रदेश
कुंडम में पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : 5 साल से अलग रह रही पत्नी से की जबरदस्ती

जबलपुर, यशभारत। कुंडम थाना अंतर्गत दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पीडि़ता पत्नी ने ही अपने पति के खिलाफ जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पति से झगड़े के बाद करीब पांच वर्षोंे से अलग रह रही है। पति शहपुरा में खेती किसानी करता है। जो उसे आए दिन प्रताडि़त करता रहता था।
पांच साल का है बच्चा
पुलिस के अनुसार पीडि़ता का एक पांच साल का बच्चा है। आरोपी पति, अलग रह रही पत्नी के साथ जबरन संबंध बना रहा था। जिसकी शिकायत पत्नी द्वारा की गई है। जिसके बाद मुस्तैद पुलिस ने 376 बी के तहत मामला दर्ज कर, आरोपी पति को तलाश करने में जुटी है।