जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

एक ही दुपट्‌टे से फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव

सागर के बंडा थाना क्षेत्र में दलपतपुर के जंगल में रविवार को युवक-युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अब तक इसी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार दलपतपुर के पास पठार के जंगलों में करीब 20 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका था। ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो उन्होंने देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। दोनों शव 8 से 10 दिन पुराने हो सकते हैं। शवों का चेहरा बिगड़ गया है। मृतकों ने फंदा एक ही दुप्पटे से लगाया है। पास में युवक की जैकेट मिली है। मामले में पुलिस शवों का पंचनामा बना रही है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बंडा थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में शवों का पंचनामा बनाकर अस्पताल पीएम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त होने के बाद ही घटनाक्रम की हकीकत सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button