मंडला l18 माह पहले जेतहारी रेंज में एक हाथी ने किसान को कुचल दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस पर हमला किया गया। फायरिंग में दो लोग घायल हुए। इसके बाद भारत सरकार की अनुमति से 25 फरवरी 2024 को हाथी को कान्हा लाया गया।
– कोपेडबरी हाथी कैंप में पिछले 18 महीनों से हाथी की देखरेख की जा रही है। वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. संदीप अग्रवाल के अनुसार, हाथी को सैटेलाइट रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। इससे उसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
विशेषज्ञों को उम्मीद- स्थानीय झुंड में सहजता से घुल-मिल जाएगा – हाथी को बांधवगढ़ के प्राकृतिक आवास में पहले से मौजूद हाथियों के झुंड के साथ छोड़ा जाएगा। इससे पहले भी बांधवगढ़ में एक हाथी को छोड़ा गया था। वह हाथी वापस नहीं लौटा। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह हाथी भी झुंड में आसानी से घुल-मिल जाएगा। कान्हा के पालतू हाथियों के संपर्क में रहने से इस हाथी के स्वभाव में नरमी आ गई है।
Back to top button