10 नंबर मार्केट में शराब दुकान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

10 नंबर मार्केट में शराब दुकान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
भोपाल यश भारत। राजधानी के 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में प्रस्तावित संचालित शराब दुकान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारी और रहवासी भी आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर जमकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों वाला है ऐसे में यहां शराब दुकान होने से कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने दुकान को तत्काल हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा जिसने स्थिति को नियंत्रण में रखा। वहीं शराब दुकान के संचालक सौरभ सिंह ने प्रदर्शनकारियों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि दुकान पूरी तरह प्रशासनिक गाइडलाइन के तहत संचालित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नियमों और मापदंडों का पालन किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं हो रही है। लोगों ने जनभावनाओं के विपरीत लिए गए इस फैसले को तुरंत वापस वापिस लेने की अपील की नहीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।







