भोपालमध्य प्रदेश

प्लॉट विवाद में युवक पर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला, 9 पर हत्या के प्रयास का केस

प्लॉट विवाद में युवक पर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला, 9 पर हत्या के प्रयास का केस

 भोपाल, यशभारत। राजधानी के खजुरी सड़क थाना इलाके में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फंदा खुर्द में प्लॉट पर कब्जे की रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक को घेरकर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फंदा खुर्द निवासी धनराज मेवाड़ा (35 वर्ष) का एक प्लॉट है, जिसको लेकर आरोपी हनुमान चौहान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बीती रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि हनुमान चौहान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धनराज पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने तलवार और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे धनराज को गंभीर चोटें आई हैं।

खजुरी सड़क थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और शुरुआती जांच के बाद मुख्य आरोपी हनुमान सहित रामभरोसे, चांद सिंह, राजेश, कमलेश, नरेश, ओमप्रकाश और अभिषेक के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

थाना पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं। फिलहाल घायल का उपचार जारी है और पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button