भोपालमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूट

क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूट

एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम, मिसरोद पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, महिला हिरासत में

भोपाल,यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक युवक से लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी का पीछा कर उसकी कॉलोनी तक पहुंचे और उसे एमडी ड्रग्स के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। मिसरोद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह की एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

WhatsApp Image 2026 08 04 at 16.51.39 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक जब अपनी गाड़ी से लौट रहा था, तभी एक महिला सहित कुल पांच आरोपियों ने उसकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी पीछा करते हुए उसकी कॉलोनी तक पहुंच गए और गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताते हुए उन्होंने युवक पर एमडी ड्रग्स का व्यापार करने का झूठा आरोप लगाया। केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देकर आरोपियों ने युवक से लूटपाट की।

WhatsApp Image 2026 08 04 at 16.51.39

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, वारदात में शामिल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 08 04 at 16.51.38

मिसरोद पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य संभावित वारदातों का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस की टीमें मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button