देश
ब्रेकिंग : यशभारत की खबर सच साबित हुई, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का बड़ा एक्शन, दतिया की पूरी जिला भाजपा कार्यकारिणी भंग, मोर्चा-प्रकोष्ठ और मंडल भी भंग


भोपाल, यशभारत। यशभारत की खबर एक बार फिर सच साबित हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दतिया की हार की समीक्षा के बाद कड़ा एक्शन लेते हुए दतिया जिला भाजपा की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन के हवाले से जारी पत्र के अनुसार दतिया में भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत सभी जिला पदाधिकारियों को पदों से हटा दिया गया है। इसके साथ ही सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, मंडल इकाइयों और अन्य प्रकल्पों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि यशभारत ने आज दिनभर में अपनी खबरों के माध्यम से इस आशय की संभावना पहले ही व्यक्त कर दी थी। यशभारत ने सूत्रों के हवाले से खबर दे दी थी कि दतिया में भाजपा का पूरा बनाव ही नए सिरे से होगा और पूरे पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी जाएगी। यशभारत ने अपनी सोशल मीडिया खबरों में जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में यह निर्णय हो गया है कि दतिया हार के बाद कड़े फैसले लिए जाये। दो सदस्यीय समिति भी बना दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर जिला कार्यकारिणी और भाजपा के सभी प्रकल्प भंग कर दिये गए।








