जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पाकिस्तान की चीनी तोपों की तैनाती पर भारत का कड़ा संदेश, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे

नई दिल्ली, यशभारत

नई दिल्ली, यशभारत। भारत ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर चीन निर्मित SH-15 सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तैनात किए जाने की खबरों के बीच स्पष्ट किया है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सीमा पार आतंकवाद पर भारत का रुख पहले की तरह सख्त है और भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है।जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था और भविष्य में भी किसी भी सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि भारत की प्राथमिकता सीमा पार आतंकवाद पर पूरी तरह रोक लगाना है।

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने चीन से खरीदी गई करीब 250 SH-15 (155 मिमी/52 कैलिबर) स्वचालित तोपों को भारत से सटे क्षेत्रों में तैनात किया है। बताया गया है कि इनकी तैनाती मुख्य रूप से गुजरांवाला, सियालकोट और जलालपुर जट्टां सेक्टर में की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये तोपें 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तक हमला करने में सक्षम हैं और पाकिस्तान की लंबी दूरी की मारक क्षमता को मजबूत करती हैं। भारत ने कहा है कि वह क्षेत्रीय सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button