जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
रामनगर में युवक पर फायरिंग, जान बचाकर भागे दोस्त; आरोपी फरार

रामनगर में युवक पर फायरिंग, जान बचाकर भागे दोस्त; आरोपी फरार
जबलपुर, यश भारत। गढ़ा थाना क्षेत्र के रामनगर में रविवार रात करीब 10:30 बजे हवाई फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अनिल लखेरा ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों हर्ष अहिरवार और आर्यन अहिरवार के साथ काली मंदिर के सामने शाही फर्नीचर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान करन विश्वकर्मा अपनी साथी सोनाली बर्मन के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। आरोप है कि करन ने कमर से पिस्टल निकालकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। फायरिंग होते ही युवक जान बचाकर भागे, इस दौरान अनिल दीवार से टकरा गया जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए देवताल चौक की ओर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।







