इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

हाइवा की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर, यश भारत। मझगवां थाना क्षेत्र के फनवानी मोड़ पर बीती देर रात तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आगा चौक के समीप उजार पुरवा निवासी 30 वर्षीय सचिन केसरवानी अपने साथी रवि कनौजिया के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में मझगवां गया था। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों युवक बाइक से वापस जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान फनवानी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सचिन और रवि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सचिन केसरवानी को मृत घोषित कर दिया।वहीं रवि कनौजिया की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button