भोपाल

 युकां का हंगामा, अर्थी निकालकर जताया विरोध   

 युकां का हंगामा, अर्थी निकालकर जताया विरोध   
भोपाल, यश भारत।  जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे में डूबने से 13 लोगों की मौत के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को भोपाल में शव यात्रा निकाली।  जवाहर बाल भवन से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद भी हुआ। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रकाश तरण पुष्कर के सामने पुलिस ने भारी बेरिकेडिंग लगा कर रोक दिया। इससे कार्यकर्ता भडक़ गए। भडक़े कार्यकर्ताओं ने आगे बढऩे की कोशिश की, लेकिन पुलिस जवानों ने आगे नहीं बढऩे दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि यह शव यात्रा मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि है और दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button