भोपाल

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती शाम मंडावा बस्ती में हुई। यहां सुनील वाल्मीकि का पुरानी बात को लेकर किन्ना, आयुष, और उनके कुछ साथियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसी बीच आरोपी किन्ना ने सुनील पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
घायल सुनील वाल्मीकि ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कमला नगर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर तुरंत चाकूबाजी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button