भोपालमध्य प्रदेश

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में स्थित पिपलिया पेदेखा में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
​बागसेवनिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिपलिया पेदेखा निवासी नितिन ठाकुर उम्र 20 वर्ष पिता रामसिंह ने अपने सूने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब युवक को फंदे पर झूलते देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

​मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम) के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण युवक के इस आत्मघाती कदम उठाने के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button