यशभारत ब्रेकिंग : विक्टोरिया अस्पताल में EOW का छापा, 60 हज़ार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
पैथोलॉजी की जांच में क्लीनचिट देने के लिए संचालक से मांगी थी रिश्वत

जबलपुर,यशभारत। जिला विक्टोरिया अस्पताल में गुरुवार को ईओडब्ल्यू टीम ने सीएमएचओ ऑफिस पर छापा मार कर एक लिपिक आकाश गुप्ता को 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लिपिक आकाश गुप्ता ने सिहोरा में पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर संचालित करने वाले मनोज श्रीवास्तव को फर्जी शिकायत का निराकरण करने के लिए 60000 की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर पीड़ित मनोज श्रीवास्तव ने 14 नवंबर को ईओडब्ल्यू में शिकायत दी जिसके बाद शिकायत की जांच पर आरोपी को सही पाया गया उसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने विक्टोरिया अस्पताल में कार्यवाही की। फरियादी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि लिपिक आकाश गुप्ता और सुमित पटेल द्वारा उसे पर फर्जी तरीके से पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर संचालित करने की झूठी शिकायत पर रिश्वत की मांग की जा रही थी आकाश और सुमित मिलकर लोगों से वसूली करने की गैंग संचालित कर रहे थे







