जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मातृशक्ति ने निकाली सिंदूर तिरंगा सम्मान यात्रा

जबलपुर यश भारत। पहलगाम में हुई आतंकी घटना और उसके बाद भारत सरकार के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बादभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार की शाम कटंगा क्रासिंग से सिंदूर सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। इस सम्मान यात्रा में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और मातृशक्ति शामिल रही। सिंधु सम्मान यात्रा में शामिल महिलाएं हाथ में तिरंगा और कर्नल सोफिया सिंह और विंग कमांडर व्योमका सिंह के पोस्टर लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाती चल रही थी।यात्रा में भारतीय सेना के बहादुरी को प्रदर्शित किया गया। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डो को नष्ट कर दिया था। जिसकी सफलता के बाद देश सहित प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के जवानों को तिरंगा यात्रा के माध्यम से धन्यवाद दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर के कटंगा तिराहे से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्यों के साथ राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने सिंदूर और तिरंगा यात्रा निकाली ।राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि का कहना है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के अड्डों को खत्म कर दिया था। आपरेशन में कर्नल सोफिया कुरैशी और महिला अधिकारियों सहित भारतीय सेना ने साहस का परिचय दिया। भाजपा महिला मोर्चा ने यात्रा के माध्यम से पाकिस्तान को सख्त संदेश देकर सिंदूर से खिलवाड़ करने की फिर से कोशिश की तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की चेतावनी दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App