जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 25 घायल

पंजाब , यश भारत

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 25 घायल

पंजाब , यश भारत । पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे, जो आनंदपुर साहिब से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास हुआ, जहां अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के वक्त जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।: पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। शुरुआती जांच में वाहन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का विस्तृत पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button