भोपाल

पति के देरी से पहुंचने के कारण बच्चे भूखे रहे तो महिला ने फांसी लगाई -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पति के देरी से पहुंचने के कारण बच्चे भूखे रहे तो महिला ने फांसी लगाई
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना वाली रात पति देरी से घर पहुंचा और सब्जी ले जाना भूल गया। इस कारण बच्चे भूखे रहे। इसी बात से महिला अपने पति से नाराज हो गई और देर रात फांसी लगा ली। सुबह पति ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसआई गब्बर सिंह ने बताया कि तलाई मोहल्ला बिसनखेड़ी निवासी रीता विश्वकर्मा पति कन्हैया लाल(30) माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में माली का काम करती थी, जबकि उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। रविवार पति देरी से घर पहुंचा और सब्जी ले जाना भूल गया। इस कारण महिला और उसके बच्चे सब्जी न बनने के कारण भूखे थे। इसी बात से रीता अपने पति कन्हैया से नाराज हो गई और खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कन्हैया ने खुद खाना बनाया और बच्चों को खिलाकर घर के बाहर रिक्शा में सो गया। सुबह देखा तो उसकी पत्नी रीता फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मूलत: चेनपुरा बिलकिशगंज सीहोर निवासी अजय मीना(30) मेहनत-मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी बैरागढ़ स्थित अपने मायके में रह रही है। कल शाम अजय ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button