जबलपुरमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर, पति के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत

आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

जबलपुर, यश भारत। कुंडम थाना क्षेत्र के तिलसानी गांव के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा बाल-बाल बच गए। हादसे ने इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेला थाना क्षेत्र के खैरमाई मोहल्ला पड़वार निवासी अनिल कुशवाहा अपनी पत्नी प्रियंका काछी और बच्चे के साथ बाइक से कटनी जिले के पान उमरिया से लौट रहे थे। इसी दौरान तिलसानी गांव के पास एक लोडिंग वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रियंका काछी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में पति और बच्चा सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button