जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
अब अनसुनी कहानियां कौन सुनाएगा: विवेक तन्खा कलाकार डा.हरीश भल्ला के निधन पर जताया शोक

जबलपुर, यशभारत। विख्यात चिकित्सक डॉ. हरीश भल्ला का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर मुंबई के विले पार्ले मुक्तिधाम पर होगा। डॉ. भल्ला, एक चिकित्सक और नशामुक्ति विशेषज्ञ के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में एक अमिट छाप छोड़ी। डॉ. हरीश भल्ला के निधन पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अब मीडिया में अनसुनी कहानियां कौन सुनाएगा। उन्होंने कहा कि। मध्य प्रदेश ने एक प्रेमी खोया। दिल्ली ने सांस्कृतिक, संगीत का प्रेमी और एक खुशनुमा व्यक्ति खोया। एमपी फाउंडेशन ने एक स्तंभ खो दिया है।मेरे लिए व्यक्तिगत बहुत बड़ी क्षति है। मैंने अपने परिवार का एक सदस्य और एक शुभ चिंतक खोया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।