भोपाल

सेवादार नहीं बना तो तांत्रिक रेलवे कर्मचारी ने की अधेड़ की हत्या -मोबाइल फोन में मिले मारपीट के फोटो, घर में करता था झाड़-फूंक

सेवादार नहीं बना तो तांत्रिक रेलवे कर्मचारी ने की अधेड़ की हत्या -मोबाइल फोन में मिले मारपीट के फोटो, घर में करता था झाड़-फूंक
-मृतक की पीएम रिपोर्ट में मारपीट से आई चोट के कारण मौत की हुई पुष्टि
भोपाल, यशभारत।
बागसेवनिया इलाके में दो दिन पहले मिली अधेड़ की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तांत्रिक विद्या करता था और बाबा का भेष बनाकर रहता था। आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया है कि वह मृतक को अपना सेवादार बनाना चाहता था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मान रहा था, इस कारण आरोपी ने उसे घर बुलाया और मारपीट कर गले पर पैर रख कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने हत्या के सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को पानी के गड्डे में फेंक दिया था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से भी हत्या के सबूत मिले हैं।
टीआई अमित सोनी ने बताया कि 4 सितंबर को रेलवे कॉलोनी के पास पानी के गड्डे में कमल नेपाली(50) की लाश मिली थी। वह एक चाय की टपरी पर काम करता और सांची डेरी के पास बने से टीन शेड में रहता था। प्राथमिक जांच में लगा कि कमल नेपाली की पानी के गड्डे में डूबने से मौत हुई है। लेकिन पीएम रिपोर्ट में पता चला कि उसके सिर व शरीर में मारपीट से आई चोट के निशान हैं, उसकी मौत हादसा नहीं से नहीं हुई है बल्कि हत्या की गई है। जब पुलिस को मामले की जांच-पड़ताल के दौरान पता चला था कि मृतक कमल नेपानी घटना वाली रात आखरी बार रेवले कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारी ओमप्रकाश शर्मा के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर रेलवे के मैकेनिक विभाग में पदस्थ संदेही ओमप्रकाश शर्मा से पूछताछ की और उसका मोबाइल खंगाला तो हत्या के राज पर से पर्दा उठ गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
घर में करता था तंत्र विद्या-
पुलिस को आरोपी ओमप्रकाश शर्मा के मोबाइल से फोटो मिले हैं। आरोपी ने मारपीट के दौरान मृतक के फोटो खींचे थे। मारपीट के दौरान उसने मृतक के गले पर पैर रख दिया था। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान तंत्र क्रिया का सामान मिला है। आरोपी अपने घर में लोगों की झाड-फूंक करता था और बाबा का भेष बनाकर रहता था।
मृतक को सेवादार बनाना चाहता था-
आरोपी ओमप्रकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कमल नेपानी को खाना और शराब पिलाता था। वह उसे अपना सेवादार बनाना चाहता था। उसने कई बार कमल नेपानी को सेवादान बनने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हो रहा था। इसी कारण घटना वाली रात उसने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी और मरा हुआ समझ कॉलोनी के बाहर पानी के गड्डे में फेंक दिया है। आरोपी को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया है और एक बेटी उससे अलग रहती है। आरोपी तंत्र विद्या के चलते साइको की तरह बर्ताव करता है। पुलिस को आरोपी ओमप्रकाश के घर में दो कुत्ते बंधे हुए मिले हैं। जिन्हें वह पाल रहा था। अब पुलिस नगर निगम के माध्यम से कुत्तों को मुक्त कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button