भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

नफरत के जवाब में मोहब्बत और तलवार के जवाब में बांटेंगे किताबें ,  मौलाना आजाद को दी श्रद्धांजलि , संविधान और भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ने का लिया संकल्प जय

नफरत के जवाब में मोहब्बत और तलवार के जवाब में बांटेंगे किताबें ,  मौलाना आजाद को दी श्रद्धांजलि

संविधान और भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ने का लिया संकल्प जय

भोपाल, यश भारत। देश के पहले शिक्षा मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में मुस्तफा चाय के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नजदीक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मौलाना आजाद के देश की आजादी में योगदान और उनके विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ता ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

आज पूरा भोपाल और उनकी विधानसभा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद को याद करते हुए समाज को एक स्पष्ट संदेश दिया गया है आप नफरत बांटिए  हम मोहब्बत बांटेंगे। आप तलवार बांटिए  हम किताबें और स्कूल बैग बांटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संदेश साफ है कि देश संविधान के अनुसार चलेगा।

आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी मौलाना आजाद महात्मा गांधी  बाबा साहब डॉ. अंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू के विचारों से परिचित कराना जरूरी है। इन महापुरुषों ने देश को एकता भाईचारे  शिक्षा और संविधान का रास्ता दिखाया है। उनके विचारों और संदेश को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button