जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किसानों की पुलिस से हिंसक झड़प, SHO के दोनों हाथ टूटे; कई अफसर घायल… जानें मामला

पंजाब में किसानों और पुलिस के बीच मानसा में हिंसक झड़प हो गई। किसान संगरूर से बठिंडा के गांव लेले आना जा रहे थे। किसान यहां गुजरात की गैस पाइपलाइन बिछाए जाने का विरोध कर रहे हैं। किसानों को पुलिस मानसा में रोकना चाह रही थी। जिसके बाद किसान उग्र हो गए। बताया जा रहा है कि भिड़ंत में 3 SHO गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। एक पुलिस अफसर के दोनों हाथ टूट गए। मानसा के SPD मनमोहन सिंह ने बताया कि करीब 300 किसान बठिंडा जा रहे थे। पुलिस ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन किसानों ने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस के ऊपर लाठियां बरसाईं, जिसके कारण कई पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

सिंह ने बताया कि भीखी पुलिस ने नाकाबंदी की थी। पुलिस टीम की अगुआई इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह कर रहे थे। किसानों ने उनको रौंदने का प्रयास किया। इसके बाद किसानों को फिर से मानसा में रोकने की कोशिश की गई। वहां भी पुलिस के ऊपर किसानों ने हमला किया। झड़प में इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह के दोनों हाथ टूट गए हैं। वहीं, मानसा थाना सिटी-2 के प्रभारी दलजीत सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। बुढलाडा थाने के एसएचओ जसवीर सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी है।

कई पुलिसकर्मी अस्पताल में दाखिल
किसानों के साथ पुलिस बातचीत करना चाह रही थी। लेकिन किसानों ने पुलिस पर हमला कर दिया। अभी तक पुलिस ने किसी भी किसान को हिरासत में नहीं लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल की SMO अंजू कांसल ने बताया कि कई पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए दाखिल किया गया है। पुलिस के 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसके बाद किसान भी उग्र हो गए। उन्होंने भी पंजाब पुलिस पर हमला कर दिया। झड़प में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button