आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर बिरसा मुंडा नगर में मनाई गई विजयादशमी,उत्सव
समाज परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर बिरसा मुंडा नगर में मनाई गई विजयादशमी,उत्सव
समाज परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह
जबलपुर, यश भारत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयादशमी उत्सव के अवसर पर बिरसा मुंडा नगर (कंचनपुर क्षेत्र) में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के शताब्दी वर्ष को समर्पित यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र शर्मा रहे,और मुख्य वक्ता के रूप में अनिल गुप्ता, जबलपुर के माननीय संघचालक, एवं प्रो. अजय खरे, राष्ट्रीय बिरसा मुंडा नगर के संघचालक, विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. हरे कृष्ण पांडे, कृषि विभाग बिरसा मुंडा नगर के नगर कार्यवाह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन 1925 में हुई थी, और यह वर्ष संघ के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रत्येक स्वयंसेवक समाज परिवर्तन के पांच संकल्पों को लेकर घर-घर संघ के विचारों को पहुंचा रहा है। संघ के 21 नगरों में से प्रत्येक में प्रतीकात्मक एकत्रीकरण के माध्यम से यह उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में पुस्तक प्रदर्शनी, और संघ गीतों की गूंज के बीच स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया। अंत में अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के इस विजयादशमी उत्सव को समाज के नवजागरण और भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक बताया।







