मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा
भोपाल यश भारत। राजधानी माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ प्रारंभ हुई राजधानी भोपाल में हुई इस बैठक में प्रदेश के विकास कल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने देशभक्ति पूर्ण गान के माध्यम से अपनी निष्ठा व्यक्त की।
सूत्रों के अनुसार बैठक में बजट प्रावधानों की समीक्षा ग्रामीण विकास योजनाओं के विस्तार तथा शहरी अवसंरचना सुधार पर विशेष जोर दिया गया इसके अलावा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन के उपायों पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक के अंत में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई जिनकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी
मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार वंदे मातरम की भावना के अनुरूप हर क्षेत्र में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है यह बैठक प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक और सकारात्मक कदम साबित हुई।







