जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी बांध के 13 गेट खुले, नर्मदा घाटों पर बढ़ेगा जलस्तर

पानी की निकासी 1130 क्यूमेक से बढ़ाकर 3802 क्यूमेक की गई

जबलपुर। यशभारत। बरगी बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पानी की आवक बढ़ने के बाद बांध प्रशासन ने गुरुवार दोपहर पांच गेटों के अलावा आठ और गेट खोल दिए। अब बांध के कुल 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खुले हैं। जल निकासी भी बढ़ाकर 3802 क्यूमेक कर दी गई है।

सहायक यंत्री बाढ़ नियंत्रण के अनुसार दोपहर 12 बजे बरगी बांध का जलस्तर 422.35 मीटर दर्ज किया गया। बांध की जल उपयोगी क्षमता 3090.50 एमसीएम है, जो 97.18 प्रतिशत भरी हुई है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 4215 क्यूमेक बनी हुई है।

जलस्तर नियंत्रित करने के लिए दोपहर 3 बजे बांध से पानी की निकासी 1130 क्यूमेक से बढ़ाकर 3802 क्यूमेक की गई। 13 गेट खुले रहने से मां नर्मदा के घाटों पर जलस्तर में करीब 7 से 8 फीट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नर्मदा के घाटों और निचले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है। बांध में पानी की आवक को देखते हुए जल निकासी कभी भी घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button