अगस्त के 10 दिनों में मात्र 6 से 7 मिली मीटर बारिश

जबलपुर यश भारत। जून और जुलाई के महीने में हुई झमाझम बारिश के बाद अगस्त महीने के शुरुआती 10 दिन लगभग रीते ही चले गए यदि बीते 10 दिन की बात की जाए तो इन 10 दिनों में मात्र 6 से 7 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है और आने वाले दो-तीन दिनों में अभी भी बारिश की संभावना कम ही है हल्की फुलकी बूंदाबांदी हो जाए तो वह अलग बात है। हालांकि स्थानीय मौसम कार्यालय विभाग के प्रभारी का कहना है कि 13 अगस्त के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है इसके पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं एक तो बंगाल की खाड़ी में 13 तारीख के आसपास नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है और दूसरी तरफ ट्रफ लाइन धीरे-धीरे नीचे आ रही है जो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के संकेत है। जून जुलाई में भले ही बारिश का आंकड़ा औसत से आगे रहा हो लेकिन अगस्त के शुरुआती दिनों में ही बारिश गत वर्ष की तुलना में पिछड़ बढ़ गई है। गत वर्ष आज की तारीख तक कल वर्षा का आंकड़ा जहां 922.9 मिली मीटर पर था वही इस साल अब तक 774.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह अलग बात है कि आसमान पर जाने वाले बादल और तेज धूप न निकलने के कारण तापमान में गिरावट जरूर है लेकिन 10 दिनों से अच्छी बारिश न होने के कारण लोग वर्षा को लेकर अलग-अलग तरीके से आकलन भी करने लगे हैं। क्या अगस्त के महीने में भी बाकी बचे 20 दिनों में बारिश का आंकड़ा औसत से आगे बढ़ता है या नहीं यह सवाल सबके मन में उठने लगा है। वर्षा काल की शुरुआती 2 महीने मै ही बारिश का आंकड़ा 30 इंच पार कर गया था लेकिन अगस्त की शुरुआत से ही जो बारिश थमी है तो अब तक तेज बारिश एक भी दिन नहीं हुई और 10 दिनों में जो बारिश हुई भी है तो उसे भी छीटे पडने से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। बारिश थमने के कारण बरगी बांध का जलस्तर भी स्थिर सा हो गया है।







