मध्य प्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

85 हजार के एमडीएमए पाउडर के साथ दो युवक पकड़ाए,बाइक भी जब्त : छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई, गैंग फरार… देखें पूरा वीडियो

सिवनी यश भारत:-सिवनी शहर में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक एमडीएमए पाउडर लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मोहम्मद जैद खान (20), पिता मजीद खान, निवासी तालाब की पार, सूफी नगर, गांधी वार्ड, सिवनी के कब्जे से 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक विधि उल्लंघनकारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

मामले में कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 981/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को एमडीएमए पाउडर कहां से मिला था और इसके पीछे नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button