भोपाल

गोविंदपुरा में स्मैक की डील से पहले दो युवक गिरफ्तार – 95 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल जब्त 

गोविंदपुरा में स्मैक की डील से पहले दो युवक गिरफ्तार
– 95 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल जब्त 
भोपाल, यश भारत। क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरा क्षेत्र से दो युवकों को 1.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक कस्तूरबा अस्पताल के सामने स्थित सब्जी मंडी में स्मैक की खरीद-फरोख्त करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान 23 वर्षीय सागर गोहिया निवासी अयोध्या नगर और 24 वर्षीय प्रेम लोधी निवासी नर्मदा कॉलोनी, अयोध्या नगर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस के अनुसार सागर गोहिया और प्रेम लोधी के विरुद्ध पूर्व में भी गोविंदपुरा थाने में प्रकरण दर्ज है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button