भोपालमध्य प्रदेश

सस्ते दाम पर रायसेन-विदिशा से लाकर बेच रहे थे अंग्रेजी शराब, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

सस्ते दाम पर रायसेन-विदिशा से लाकर बेच रहे थे अंग्रेजी शराब, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना अयोध्या नगर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि डी-सेक्टर दशहरा मैदान के पास दो व्यक्ति काली एक्टिवा पर अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 90 लीटर (10 पेटी) गोवा कंपनी की व्हिस्की बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने शराब ठेका तब्दीली के समय रायसेन और विदिशा जिलों से सस्ते दामों पर शराब खरीदी थी, जिसे वे भोपाल के विभिन्न इलाकों में ऊंचे मुनाफे पर होम डिलीवरी कर रहे थे। पकड़ा गया मुख्य आरोपी रवि शर्मा आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध राजधानी के विभिन्न थानों में आबकारी एक्ट और मारपीट के 12 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी मनीष साहू पर भी पूर्व में 4 प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button