देश

सीहोर में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे, 4 सितंबर को पहला ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट करेंगे सीएम

सीहोर में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे, 4 सितंबर को पहला ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट करेंगे सीएम
भोपाल, यश भारत। सीहोर में स्थापित सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई अत्याधुनिक पॉवर ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई से 4 सितंबर को उत्पादन की औपचारिक शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयंत्र से तैयार होने वाले पहले ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट करेंगे। करीब 50 एकड़ में फैली यह इकाई एक ही परिसर में स्थापित देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधाओं में शामिल है। खास बात यह है कि अगस्त 2025 में भूमि-पूजन के बाद करीब 13 से 14 माह में ही यहां उत्पादन शुरू होने जा रहा है। संयंत्र में 220 केवी से लेकर 1200 केवी क्षमता तक के ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे। इसकी मासिक उत्पादन क्षमता करीब 35 ट्रांसफॉर्मर होगी। यहां बनने वाले उपकरण देश के अलावा वैश्विक बाजार में भी भेजे जाएंगे।
इन ट्रांसफॉर्मरों का इस्तेमाल बिजली ट्रांसमिशन के साथ डेटा सेंटर, रेलवे, अक्षय ऊर्जा, तेल-गैस और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं में किया जाएगा। परियोजना से सीहोर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2000 से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह परियोजना मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ सहायक उद्योग और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button