जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बिजली विभाग की लापरवाही पर कांग्रेस का धरना

 7 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद एमपीईबी कार्यालय पर धरना

जबलपुर, यश भारत। रानी अवंती बाई वार्ड में कुछ दिन पहले बिजली के खुले तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। घटना को लेकर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वार्ड में लंबे समय से खुले और खतरनाक बिजली तारों की शिकायत लगातार की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही और संवेदनहीन रवैये के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं से बिल वसूली और बिजली काटने में तो तत्परता दिखाता है, लेकिन जब सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की बात आती है तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। उनका कहना था कि घटना के बाद भी क्षेत्र में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य नहीं कराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button