जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बाईपास पर दर्दनाक हादसा — गाय से टकराई बाइक, ट्रक से भिड़ंत में तीन युवक गंभीर

जबलपुर। खजरी खिरिया बाईपास पर मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से जबलपुर की ओर आ रहे थे, तभी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीसरे युवक को भी गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक खजरी खिरिया क्षेत्र के आसपास के गांवों के निवासी हैं और किसी कार्य से जबलपुर आ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे की जानकारी अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button