जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सरकारी स्कूल की शिक्षिका स्कूल के सोफे में लेटकर चलाती नजर आई मोबाइल, ग्रामीणों ने स्कूल में दबिश तो खुली पोल

धनपुरी प्राथमिक स्कूल का मामला,जनपद उपाध्यक्ष ने शिक्षिका को हटाने अधिकारियों से की मांग

जबलपुर, यशभारत। बरेला के धनपुरी प्राथमिक स्कूल में आज शुक्रवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया और अपने मोबाइल से शिक्षिका की फोटो खींच ली। दरअसल शिक्षिका रोजाना स्कूल पहंुचकर सिर्फ मोबाइल चलाने को काम करती थी इसकी शिकायत बच्चे कई बार अपने अभिभावकों से कर चुकें थे और इस बारे में जब भी अभिभावक शिक्षिका से बात करते थे तो वह हरजन एक्ट में फंसाने की धमकी देकर चुप करा देती थी। ग्रामीणों ने शिक्षिका की करतूत की जानकारी जबलपुर जनपद उपाध्यक्ष बंटी रामेश्वर साहू को दी, श्री साहू ग्रामीणों के साथ स्कूल पहंुचे और मैडम को फोन चलाते हुए कैमरे में कैद कर लिया। यह देखकर शिक्षिका झल्ला उठी और धमकाने लगी। जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू ने मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच, सहित अन्य लोगों की मौजदूगी में पंचनामा तैयार कराया और शिक्षा विभाग को भेज दिया जिसमें शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग रखी।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 19.58.58 1


स्कूली बच्चों ने बताया मैडम 12 बजे आती है और 3 बजे चली जाती है
अभिभावक और सरपंच , जनपद उपाध्यक्ष को बताया कि शिक्षिका अध्यापन कार्य कराने की वजाए पूरे दिन कमरे में बैठकर मोबाइल चलाती है। दोपहर 12 बजे मैडम आती है और 3 बजे चले जाती है। बच्चों ने बताया कि मैडम घर समझकर सोफा में लेटकर मोबाइल चलाती है पढ़ाने को बोलो तो चिल्लाती है और भगा देती है।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 19.58.58

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button