भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में मोहर्रम के जुलूस को लेकर आज दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले समय से पहले निकलें

भोपाल में मोहर्रम के जुलूस को लेकर आज दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले समय से पहले निकलें

भोपाल, यश भारत। राजधानी में मोहर्रम के मुख्य जुलूस को लेकर आज शुक्रवार, 26 जून को दोपहर 12 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वीआईपी रोड और पुराने शहर के कई प्रमुख हिस्सों में वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए तय समय से काफी पहले घर से निकलने की सलाह दी है।

सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मोहर्रम का मुख्य जुलूस पुराने भोपाल के पीरगेट, करबला, शाहजहांनाबाद और आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले ताजिए इमामी गेट और पीरगेट के बीच एकत्रित होंगे। इसके बाद यह मुख्य जुलूस भवानी चौक, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, कोहेफिजा तिराहा और जीएडी मार्ग से होते हुए वीआईपी रोड के रास्ते करबला पहुंचेगा। वहीं, कुछ ताजिए वीआईपी रोड से होकर गिन्नौरी क्षेत्र की ओर भी जाएंगे।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। नए शहर से पुराने शहर की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, लिली चौराहा, काली मंदिर, भारत टॉकीज और हमीदिया रोड होकर आ-जा सकेंगे। इसके अलावा सीहोर, इंदौर, राजगढ़ और ब्यावरा की ओर जाने वाले भारी और अन्य वाहनों के लिए नीलबड़, रातीबड़, झागरिया, खजूरी सड़क और अयोध्या बायपास मार्ग से डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button