जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंतजार खत्म होने में चंद दिन दुल्हन सा सजने लगा फ्लाइओवर

23 को होना है लोकार्पण कार्यक्रम को यादगार स्वरूप प्रदान करने व्यापक तैयारियां

जबलपुर यश भारत। शहर के लोगों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मदन महल-रानीताल फ्लाईओवर का लोकार्पण होने में मात्र चंद दिन ही बचे हैं पूर्व घोषणा के अनुसार 23 अगस्त को इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और लोक निर्माण विभाग ने व्यापक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं रंग रोगन के काम को जहां फाइनल टच देने का काम युद्ध स्तर पर जारी है वहीं दूसरी ओर फ्लाई ओवर के ऊपर रंग बिरंगी लाइटें जगमगाने लगी है। प्रदेश के इस सबसे बड़े फ्लाईओवर की शुरू होने का इंतजार शहरवासियों को लंबे समय से था और यह इंतजार खत्म होने ही वाला है। उल्लेखनीय है कि करीब 9 ‌ दिन पहले प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

लोक निर्माण मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों से होगा। यह फ्लाईओवर जबलपुर के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

फ्लाईओवर की खास बातें

यह फ्लाईओवर लगभग 7 किलोमीटर लंबा है।
* इसके निर्माण में 1100 करोड़ रुपये की लागत आई है।
* यह फ्लाईओवर मदन महल से रानीताल तक यातायात को सुगम बनाएगा, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
पिछले काफी समय से शहर के लोग इसके चालू होने का इंतजार कर रहे थे। । शहर को मिलने वाली इस बड़ी सौगात से शहरवासियों में खुशी की लहर है।

2019 में शुरू हुआ था निर्माण

इस फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2019 में प्रारंभ हुआ था। इसमें मदन महल के ऊपर 300 मीटर का केबल स्टे ब्रिज भी बनाया गया है और अलग-अलग स्थान पर 8 रैंप बनाए गए हैं। जो शहर की विभिन्न सड़कों को फ्लाईओवर से जोड़ने का काम करेंगी।

लोकार्पण को लेकर संगठन द्वारा भी व्यापक तैयारियां

इस फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए नगर प्रवास पर आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का भव्य स्वागत करने के साथ ही लोकार्पण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन के द्वारा भी अपनी तरफ से तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर आने वाली 23 तारीख शहरवासियों के लिए यादगार बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button