इंदौरकटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विवाद निपटाने गये पुलिस कर्मी ही हो गये चोटिल

जबलपुर यशभारत।अधारताल थानांतर्गत रवींद्र नगर में दो पड़ोसियों जो आपस में सगे रिश्तेदार भी हैं का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बीती रात इनके बीच एक बार फिर विवाद हो गया जिसे सुलझाने के लिए आधारताल पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों ही पक्ष इस तरह से उलझे थे कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा और वे एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे इसी दौरान एक पत्थर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को भी लग गया और उसे सिर में गंभीर चोट आई।
घटना में झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग तो घायल हुए ही साथ में एक पुलिस कर्मी का सिर भी फूट गया। घटना के बाद दोनों ही पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि रवींद्र नगर में रहने वाले विवेक नरुला और डेनियल एंथोनी के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बीती रात एक बार फिर से दोनों के परिवार में पहले तो बहस हुई फिर सदस्यों ने एक-दूसरे पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया।
घटना की जानकारी लगते ही विवाद को शांत कराने पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों ही परिवार के लोग पुलिस के सामने भी लड़ते रहे और एक पुलिस कर्मी के सिर पर भी पत्थर लग गए। घटना में कार सहित एक-दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जिन परिवारों में विवाद हो रहा है वे आपस में सगे रिश्तेदार हैं और प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस घटना स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हकीकत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी होने की जानकारी थाना प्रभारी के द्वारा नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button