जबलपुरमध्य प्रदेश

कचरा गाड़ियों की मरम्मत और डेंटिंग पेंटिंग के कार्यो को देखने वर्कशॉप पहुॅंचे निगमायुक्त

प्रमुख क्षेत्रों का भी निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

जबलपुर,यशभारत। शहर को साफ स्वच्छ रखने की दिशा में लगातार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा जमीनी स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा सड़कों की सफाई से लेकर नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई भी कराई जा रही है। गली, मोहल्ले और बस्तियों में उनके द्वारा लागातार नियमित रूप से निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सफाई व्यवस्था में लगी कचरा गाड़ियों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इसी कड़ी में आज निगमायुक्त के द्वारा वर्कशॉप में कराई जा रही कचरा गाड़ियों की मरम्मत, डेंटिंग, पेंटिग कार्य को देखा गया और कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये गए।

08 16

निगमायुक्त ने वर्कशॉप के बाद तीनपत्ती होते हुए नौदरा ब्रिज, क्राइश्चर्च स्कूल रोड़, तैयबअली, कलक्ट्रेड, हाईकोर्ट, मालगोदाम चौक, इन्द्रा मार्केट, सिविल लाइन, पचपेढ़ी क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ सघन रूप से निरीक्षण किया और साफ सफाई व्यवस्थाए देखी। इस दौरान उन्होंने सभी सफाई ठेकेदारों को समक्ष में बुलाकर नसीहत दी।

निगमायुक्त ने इन्द्रामार्केट के दुकानदारों को भी अपने-अपने हदों में व्यापार करने की चेतावरी दी और कॉरिडोर को पार्किंग के लिए सुरक्षित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता को भी निर्देशित किया कि इन्द्रा मार्केट के कॉरीडोर को खाली कराने कार्रवाई सुनिश्चित करें।

09 16

निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त द्वारा सड़क किनारे आवश्यकतानुसार पेवर ब्लाक लगाने, पेड़ो की छटाई कराने तथा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के संदेशयुक्त दीवारों पर पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिये।

निरीक्षण के मौके पर कार्यपालन यंत्री एवं वर्कशॉप प्रभारी जी.एस. मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, पोलाराव अर्जुन यादव, तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button