भोपालमध्य प्रदेश

महिला के गले से चैन झपट कर बदमाश फरार

महिला के गले से चैन झपट कर बदमाश फरार
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में सओल्ड सकलेचा अस्पताल के पास अज्ञात बदमाशों ने पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी शशिबाला (37 वर्ष) सोमवार रात अपने काम से लौटकर अस्पताल के पास से जा रही थीं। इसी दौरान, एक मोटरसाइकिल सवार युवक उनके पास आया और झटके से उनके गले से सोने की चैन छीन ली और तेजी से मौके से फरार हो गया।
​महिला की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button