मध्य प्रदेशराज्य
घर के पास बनी झिरिया में गिर गया 1 साल का बालक : डूबने से हुई मौत
दमोह | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बालक की डूबने से मौत हो गई l धरमपुरा वार्ड नंबर 39 निवासी मुहीन खान के एक साल के बेटा अरसहयान शेख की पानी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बालक घर के पास बनी झिरिया में गिर गया था, जिसे परिजन ने बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल लेकर आएl इस घटना के बाद जहां क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है तो वह परिजनों की आंखों से आंसू ही नहीं रुक रहे हैं l







