भोपालमध्य प्रदेश

जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण को मिली नई मजबूती , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण को मिली नई मजबूती , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 

भोपाल यश भारत। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 20 बाइक एवं एक अत्याधुनिक रेस्क्यू ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन वन विभाग की फील्ड टीमों को वन्यजीव संरक्षण निगरानी एवं त्वरित रेस्क्यू कार्यों में सहायता प्रदान करेंगे। बाइक के माध्यम से वन क्षेत्रों में गश्त और निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा वहीं रेस्क्यू ट्रक का उपयोग घायल या संकटग्रस्त वन्य जीवों के सुरक्षित बचाव और उपचार के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक संसाधनों से वन अमले को सशक्त बनाकर जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है और केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इस दिशा में प्रभावी कदम उठा रही हैं। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button